Home झारखण्ड जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
झारखण्डराज्य

जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

Share
Shubham Kumar, an alumnus of St. Xavier's International School (GGCET), has brought glory to the school by securing the 95th rank in the BPSC examination.
Share

जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र शुभम कुमार ने बीपीएससी में 95वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

धनबाद (झारखंड) : जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद के पूर्व छात्र शुभम कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा में 95वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। शुभम कुमार वर्ष 2008 से 2015 तक विद्यालय के मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी इस शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

शुभम कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय के अनुशासित वातावरण को दिया। उन्होंने कहा कि बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करना उनका सपना था और विद्यालय से मिली मजबूत बुनियाद, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिन्हा ने शुभम कुमार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर विद्यालय के ट्रस्टी शिवेंद्र कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया तथा कहा कि शुभम की सफलता यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

अपने एक साक्षात्कार में शुभम कुमार ने कहा –

“मैं शुभम कुमार, बिहार प्रशासनिक सेवा के 70वें बीपीएससी में 95वीं रैंक के साथ चयनित हुआ हूं। मेरी यात्रा जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल से वर्ष 2008 से 2015 तक शुरू हुई। विद्यालय प्रबंधन, आदरणीय शिक्षकों और मेरे माता-पिता के सतत मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन ने मुझे उत्कृष्टता की ओर अग्रसर किया।

मैं जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल परिवार के प्रत्येक सदस्य का हृदय से आभारी हूँ जिसने मेरे जीवन की मजबूत नींव रखी। जहाँ मैंने बेहतरीन शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का जीवन में योगदान समझा और आज उसी शिक्षा संस्कार के परिणाम स्वरूप मैं इस लक्ष्य को प्राप्त कर सका। मैं अपने सभी सहपाठियों, मित्रों एवं विद्यालय के छोटे बड़े साथियों से कहना चाहता हूँ कि आप – बड़े सपने देखिए, अनुशासित रहिए, निरंतर मेहनत कीजिए और स्वयं पर विश्वास रखिए। क्योंकि आपका हर छोटा प्रयास आपको सफलता के और करीब ले जाता है।

विद्यालय प्रबंधन समिति के निदेशक अमरेंद्र कुमार सिंह ने भी शुभम कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रशासनिक सेवा में सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक सफलता ही नहीं देता, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से भी समृद्ध बनाता है, ताकि वे समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।

उन्होंने आगे कहा कि शुभम कुमार का प्रशासनिक सेवा में चयन विद्यालय के बोध वाक्य “Education, Learning and Culture” का सजीव उदाहरण है। शुभम की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

SIR 2026 की सफलता को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई अहम बैठक

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की सफलता को लेकर...

पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

धनबाद (झारखंड) : इलेक्ट्रॉनिक और आईसीटी अकैडमी के अंतर्गत फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम...

नदी किनारे खनन या ओबी डंप होने पर सीओ, थाना प्रभारी जवाबदेह होंगे

धनबाद (झारखंड) : जिले से गुजरने वाली जमुनिया, कतरी एवं दामोदर नदी...