Home झारखण्ड झारखंड : मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश
झारखण्डराज्य

झारखंड : मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश

Share
Share

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के मद्देनजर आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश

राँची : मौसम विभाग ने 18 व 19 जून के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश, तेज हवाओं और संभावित आपदा की चेतावनी दी गई है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और नागरिकों को सतर्क रहने और आपातकालीन तैयारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश

जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) को निर्देश देते हुए
सभी मुखिया समूहों के माध्यम से रेड अलर्ट और सुरक्षा उपायों से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और आपातकालीन किट तैयार करने को लेकर निर्देश।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ/डीएसई)

स्कूलों के संचालन पर कड़ी निगरानी रखें। मौसम की स्थिति के आधार पर स्कूलों को बंद करने या ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन का निर्णय तुरंत लेने के निर्देश दिए गए। स्कूल परिसरों में जलभराव या अन्य जोखिमों की स्थिति पर त्वरित कार्रवाई करें।

क्षेत्रीय निगरानी समितियों (आरएमसी) के साथ मिलकर जाम नालियों, रुके हुए पानी और गिरे हुए पेड़ों की स्थिति पर नजर रखने। जल निकासी की व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की तैयारी रखें।

उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) ट्रैफिक/जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) यातायात की स्थिति पर विशेष ध्यान देने खासकर टूटे हुए वाहनों, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और बारिश के कारण बह गए सड़कों/पुलों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आवश्यक संसाधनों को तैनात करें और नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देने का निर्देश।

नागरिकों के लिए दिशा-निर्देश :

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे मौसम विभाग के अलर्ट का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

आपातकालीन स्थिति में नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

अपने घरों में पानी, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य आवश्यक सामग्री तैयार रखें।

अन्य विभागों के लिए निर्देश

सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है। हम सभी से सहयोग और सतर्कता की अपेक्षा करते हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...