Home खेती उपायुक्त ने की मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा,योग्य लाभुकों का चयन करने का दिया निर्देश
खेतीझारखण्ड

उपायुक्त ने की मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा,योग्य लाभुकों का चयन करने का दिया निर्देश

Share
Share

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सोमवार को मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के लिए धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान के तहत प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध लाभुकों का चयन, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023 – 24 के चयनित लाभुक का प्रतिस्थापन की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के लिए धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान के कार्य योजना का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सक्रिय मत्स्य पालकों का ग्रुप एक्सीडेंटल इंश्योरेंस स्कीम के तहत बीमा करने की स्वीकृति दी।

वहीं धरती आबा जनजातीय ग्रामीण उत्कर्ष अभियान में विभागीय दिशा निर्देशों का पालन करते हुए योजना के लिए योग्य लाभुकों का चयन करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने बेलगड़िया टाउनशिप में निवास करने वालों को रोजगार से जोड़ने, महिलाओं को भी मत्स्य पालन के लिए प्रेरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा माइनिंग क्षेत्र के बंद खदान, जहां पानी का जमाव हो, वहां मत्स्य पालन के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण, एलडीएम अमित कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...