Home उत्तर प्रदेश ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशक्राईम

ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार

Share
Share

शाहगंज व खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में शाहगंज अन्तर्गत निजामपुर में ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट करने वाले सभी 6 अभियुक्त गिरफ्तार

दो को लगी गोली, घायल अवस्था में भेजा गया अस्पताल

अभियुक्तों के कब्जे से 04 तमंचा .315 बोर, 06 खोखा कारतूस.315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस. 315 बोर, लूट का लैपटॉप व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद

जौनपुर : 6 जून को शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत निजमापुर में अरबाब टूर एंड ट्रेवल्स /ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मो. सऊद पुत्र प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान पर दुकान खोलकर साफ सफाई कर रहे थे कि अचानक अज्ञात अभियुक्तगण उन्हें असलहा के साथ डरा धमका कर उन्हें गोली मारते हुए उनके दूकान से लैपटॉप लेकर चले गए थे। जिसके सम्बन्ध में आवेदक मो. सऊद के लिखित तहरीर के आधार पर 04 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस दुस्साहसिक घटना में सम्मलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये एवं टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सोमवार को कार्यवाही करते हुए घटना से सम्बन्धित सभी 06 अभियुक्तों को नायरा पेट्रोल पंप से आगे खुटहन रोड़ पर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान 02 अभियुक्तों को गोली लगी है, जिन्हें घायल अवस्था में इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घायल व गिरफ्तार अभियुक्त रोबिन कुमार, राजमन कुमार उर्फ राज, शिवांग सिंह, शिवम सिंह, राजन कुमार उर्फ राज, रिंकू कुमार उर्फ प्रिंस हैं।बता दें कि उक्त अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सहकारिता विभाग की समीक्षा संपन्न, पारदर्शी उर्वरक वितरण और ऋण वसूली में तेजी का आदेश

कानपुर देहात: सहकारिता बैठक में बोले चेयरमैन एसडी परिहार—'अंतिम किसान तक पहुंचे...

फ्लैट के नाम पर लाखों की ठगी : आरोपी दंपती के आवास पर पुलिस ने चस्पा किया इश्तिहार

धनबाद पुलिस ने फ्लैट ठगी के आरोपी विश्वरंजन तिवारी और सुचित्रा तिवारी...