Home झारखण्ड उपायुक्त ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सही पोषण का अलख जगाने की दिलाई शपथ
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सही पोषण का अलख जगाने की दिलाई शपथ

Share
Share

धनबाद । राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपायुक्त ने कहा कि पोषण रथ बच्चों और महिलाओं को पौष्टिक आहार देने के लिए लोगों जागरूक करेगा। इसमें सहिया, सेविका, पोषण सखियां भी अपना योगदान देंगी। लोगों को समझाया जाएगा कि बच्चों को जन्म के 6 माह तक सिर्फ मां का दूध पिलाने, 6 माह पूरे होने के बाद बच्चे को स्तनपान के साथ-साथ पूरक आहार देने, बच्चों को घर का बना ताजा गाढ़ा मसाला हुआ भोजन दिन में 3 से 5 बार देने, भोजन में पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करने इत्यादि से संबंधित जानकारी दी जाएगी। यह अभियान 16 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि जिले के प्रखंड में स्थित कुपोषण उपचार केंद्रों (एमटीसी) में आने वालों की संख्या पिछले 3 महीने में 5 से 6 गुना बढ़ी है। जबकि सदर अस्पताल में यह 100 गुना बढ़ी है। इसका श्रेय समाज कल्याण विभाग को जाता है।

वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान बताया जाएगा कि आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाले पोषाहार की सही खुराक बच्चों की उचित वृद्धि में सहायता करती है। प्रत्येक माह आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे का वजन और लंबाई नापने, पोषण एवं स्वच्छता दिवस पर सूची के अनुसार आवश्यक टीकाकरण करवाने के साथ बच्चों का मन बहलाते हुए और उन्हें लोरी या कहानी आदि सुनाकर धैर्य से भोजन कराने के लिए प्रेरित किया जएगा।

इसके बाद उपायुक्त ने सभी को सही पोषण देश रोशन की शपथ दिलाई। जिसमें भारत के बच्चों, किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वास्थ्य, राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुंचाने, अभियान को देश व्यापी जन आंदोलन बनाने, हर घर, हर विद्यालय, हर गांव, हर शहर में सही पोषण का अलख जगाने की शपथ दिलाई।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...