Home झारखण्ड उप विकास आयुक्त ने पूर्वी टुंडी में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण।
झारखण्डराज्य

उप विकास आयुक्त ने पूर्वी टुंडी में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण।

Share
Deputy Development Commissioner inspected development plans in East Tundi.
Share

समय पर उपस्थित नहीं रहने वाले कर्मियों को लगाई फटकार।

15 जुलाई तक निर्माणाधीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैंडओवर करने का निर्देश।

धनबाद (झारखंड) : उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लटानी पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि समीप के विद्यालयों के शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों के सहयोग से ज्ञान केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित करें। वार्ड सदस्यों को भी इससे जोड़ें। साथ ही डिजिटल साक्षरता पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने पंचायत सचिवालय में खाली पड़ी भूमि का उपयोग बागवानी एवं उपयोगी कार्यों हेतु करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत सुदृढ़ीकरण मद की राशि से पंचायत स्तर के सभी मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने को कहा।

वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए आम नागरिकों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

भ्रमण के दौरान पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय में समय पर उपस्थित नहीं होने वाले कर्मियों को उप विकास आयुक्त ने फटकार लगाई। उन्होंने कार्यालय कर्मियों को फाइलों में आवश्यक एवं स्पष्ट टिप्पणी अंकित करने का निर्देश दिया।

इसके उपरांत उप विकास आयुक्त ने डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन तालाबों का निरीक्षण किया। संवेदकों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने लुकैया पंचायत स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। जहां इसके कार्य प्रणाली एवं संचालन व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीणों को शीघ्र पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पीएचईडी के कनीय अभियंता को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने 15वें वित्त आयोग मद से निर्माणाधीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, चेपकिया का निरीक्षण करते हुए 15 जुलाई तक भवन हैंडओवर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएमएफटी मद से निर्मित प्राथमिक विद्यालय घोसालडीह में शौचालय में पार्टिशन कर छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

इसके अतिरिक्त उन्होंने बरबाद बरकेटनी में डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन 2.5 किलोमीटर सड़क का निरीक्षण किया। ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता को सड़क किनारे आवश्यक भराई कार्य कराने एवं निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...