Home मध्य प्रदेश धरनावदा कस्बे में एक दर्दनाक हादसा ,गाय के बछड़े को बचाने के प्रयास में 5 लोगों की मौत
मध्य प्रदेशराज्य

धरनावदा कस्बे में एक दर्दनाक हादसा ,गाय के बछड़े को बचाने के प्रयास में 5 लोगों की मौत

Share
Share

गुना (मध्य प्रदेश) ।गुना जिले के धरनावदा कस्बे में एक दर्दनाक हादसा हुआ।जिसमें एक गाय के बछड़े को बचाने के प्रयास में 6 लोग एक के बाद एक कुएं में उतरे।लेकिन कुएं में दम घुटने से सभी बेहोश हो गए। इस दर्दनाक घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया।जानकारी के अनुसार घटना 12 बजे की है। जब धरनावदा कस्बे में स्थित एक पुराने कुएं में एक गाय का बछड़ा गिर गया। बछड़े को बचाने की कोशिश में सबसे पहले मन्नू कुशवाह कुएं में उतरा, लेकिन कुछ ही देर में वह चिल्लाने लगा कि नीचे दम घुट रहा है और फिर बेहोश हो गया। मन्नू को बचाने के लिए उसका साथी सोनू कुशवाह कुएं में उतरा, लेकिन वह भी बेहोश होने लगा। लगातार संपर्क न होने पर उनके परिवार का एक अन्य सदस्य पवन कुशवाह भी मदद के लिए कुएं में उतरा, लेकिन वह भी अंदर जाकर घबराने लगा और चिल्लाया कि उसे बाहर निकाला जाए। घटना से गांव में हडकंप मच गया और बचाव के लिए एक सहरिया युवक, गांव के गुरुद्वारा ओझा तथा शिवचरण साहू भी कुएं में उतरे। लेकिन नीचे कुएं में दम घुटने से सभी बेहोश होने लगे। गांव के लोगों ने तुरंत लकड़ी की खटिया में रस्सी बांधकर कुएं में डाला और पवन कुशवाह को बाहर निकाला गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही धरनावदा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य प्रारंभ किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल घटना के पीछे का असली कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्राथमिक रूप से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने की के कारण यह बड़ा हादसा हुआ।

संवाददाता : रणधीर चंदेल (गुना, मध्य प्रदेश)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...