Home मध्य प्रदेश खनियाधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 15 हजार के इनामी बदमाश सहित पांच गिरफ्तार, 2 लाख के जेवर बरामद
मध्य प्रदेशराज्य

खनियाधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 15 हजार के इनामी बदमाश सहित पांच गिरफ्तार, 2 लाख के जेवर बरामद

Share
Share

खनियाधाना (म.प्र) : खनियाधाना थाना पुलिस ने नकबजनी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश सोनू गुर्जर भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 2 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि 2 मई 2025 को ग्राम सिलपुरा निवासी कमल सिंह यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीती रात अज्ञात चोर उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। इस शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 201/2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देशन व एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर कार्रवाई करते हुए 17 जून को सोनू गुर्जर निवासी डोगरपुर, थाना बिजौली जिला ग्वालियर और अवधेश कुशवाह निवासी चंदहारा, थाना गोहद जिला भिंड को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यह वारदात महेन्द्र कुशवाह दलगंजन का पुरा, बागचीना, प्रदीप कुशवाह रामपाल का पुरा, इंडोरी, गणेशराम रजक और लालू कुशवाह दलगंजन का पुरा, बागचीना के साथ मिलकर की थी।

गणेश राम की भूमिका सामने आई –

जांच में यह भी सामने आया कि गणेशराम रजक शिवपुरी जिले के बामोरकलां का रहने वाला है, जिसने इस वारदात से पहले रेकी की थी और फिर अपने साथियों को बुलाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिलवाया। उसकी भूमिका पूरी योजना में अहम रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, दो चांदी की करधौनी सहित करीब दो लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।

आरोपी सोनू गुर्जर पूर्व में थाना पोहरी व गोवर्धन की नकबजनी में फरार था और उस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वहीं, अवधेश कुशवाह थाना ईशागढ़ की डकैती और चंदेरी की चोरी में वांछित था।

पुलिस ने 20 जून को महेन्द्र कुशवाह, प्रदीप कुशवाह और गणेशराम रजक को भी गिरफ्तार कर लिया है। शेष मशरूके की बरामदगी की कार्रवाई जारी है।

खनियाधाना से मुकेश प्रजापति की रिपोर्ट.

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...