Home मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने पर भाजपा ने राहुल गाँधी का पुतला जलाया
मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने पर भाजपा ने राहुल गाँधी का पुतला जलाया

Share
Share

शिवपुरी (मप्र) : कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सर्वाधिक शराब पीने वाली बताने पर देशभर की मातृशक्ति में गहरा आक्रोश है। इसी आक्रोश को व्यक्त करने के लिए सोमवार को माधव चौक शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी ने एक विरोध रैली निकाली और राहुल गांधी का पुतला फूंका।
इस रैली में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं और पदाधिकारी शामिल थीं। उन्होंने ‘राहुल गांधी शर्म करो’, ‘जीतू पटवारी शर्म करो’, ‘नारी शक्ति के सम्मान में, भाजपा मैदान में’ जैसे नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। वहां उपस्थित मातृशक्ति ने राहुल गांधी के पुतले की जूते-चप्पलों से पिटाई कर महिलाओं के अपमान के लिए उनसे माफी मांगने की मांग की। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि “राहुल गांधी सहित समूची कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी को गाली देते-देते अब उनकी स्वर्गीय माताजी को गालियां देने लगे हैं। कांग्रेसियों ने निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दी हैं।” उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का यह अपमान देश की जनता सहन नहीं करेगी और कांग्रेसियों को उनके कर्मों की सजा अवश्य देगी।

संवाददाता : कुलदीप गुप्ता (शिवपुरी मप्र)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...