Home बिहार एलआईसी के 69वें स्थापना दिवस पर सम्मानित किये गये हीरो राजन कुमार
बिहारराज्य

एलआईसी के 69वें स्थापना दिवस पर सम्मानित किये गये हीरो राजन कुमार

Share
Share

मुंगेर (बिहार) : एलआईसी ने विश्वास और गौरव के 69 वर्ष पूरे कर लिए हैं। सोमवार 1 सितम्बर को LIC के स्थापना दिवस पर बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरो राजन कुमार पूर्णेदु मरांडी (चीफ मैनेजर एलआईसी) के हाथो पुष्पगुच्छ और शॉल से सम्मानित किए गए। इस अवसर पर रतन कुमार पोद्दार (डेवलपमेंट ऑफिसर) और माधवनंद झा (असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर सेल्स) भी उपस्थित थे।

हीरो राजन कुमार ने इस शानदार सफलता को हास‍िल करने के ल‍िए एलआईसी की पूरी टीम की मेहनत की सराहना की और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

हीरो राजन कुमार ने कहा कि एलआईसी की शुरुआत 1956 में हुई थी। तभी से एलआईसी देश के लोगों को अर्थिक सुरक्षा देने में महत्वपूर्ण भूम‍िका न‍िभा रही है। एलआईसी के प्रति लोगों का भरोसा बरकरार है।

हिन्दी फिल्म नमस्ते बिहार के हीरो राजन कुमार ने इस अवसर पर अपनी वह देशभक्ति से ओतप्रोत कविता जय हो भी सुनाई।जो उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भी पेश की थी.।

बफटा अध्यक्ष हीरो राजन कुमार बिहार के मुंगेर जिला के टेटिया बम्बर प्रखंड के हैं। यह मुंगेरवासियो, बिहार वासियों और पुरे देश वासियों के लिए प्रेरणा की बात है कि एक छोटे से गांव के युवा ने अपनी परफॉर्मेंस और अपनी कला प्रस्तुति से दुनिया भर मे नाम रौशन किया है। राजन कुमार एक किसान पुत्र हैं मगर उनके चर्चे पूरे जगत मे हैं।

हीरो राजन कुमार 11 सितम्बर 2025 को टोकियो जापान की यात्रा पर निकल जाएंगे।इस मौके पर एलआईसी के अधिकारियों ने उन्हें टोकियो दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह जापान में जाकर भी देश का नाम ऊंचा करें ऐसी हम सबकी कामना है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles