Home झारखण्ड बेंगलुरु में काम करने गया बिशनपुर का युवक लापता।
झारखण्डराज्य

बेंगलुरु में काम करने गया बिशनपुर का युवक लापता।

Share
A youth from Bishanpur who went to work in Bengaluru is missing.
Share

परिजनों ने कांग्रेस नेता मुख्तार आलम से लगाई मदद की गुहार।

गुमला (झारखंड) : रोजगार की तलाश में घर से दूर गए एक और युवक के लापता होने की खबर सामने आई है।बिशनपुर थाना क्षेत्र के नरमा गांव निवासी महावीर सिंह के 34 वर्षीय पुत्र उमेश सिंह पिछले कई दिनों से लापता हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने अब इस मामले में न्याय और मदद के लिए कांग्रेस नेता मुख्तार आलम का दरवाजा खटखटाया है।परिजनों के अनुसार उमेश सिंह काम करने के लिए कर्नाटक के बेंगलुरु (हस्तली, केंगेरी) गए थे। बीते 23 फरवरी 2026 को उन्होंने घर वापस आने के लिए बेंगलुरु के SNBT रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया था, लेकिन वे घर नहीं पहुंचे। परिजनों की उमेश से आखिरी बार बात 24 फरवरी 2026 को हुई थी। उसके बाद से उनका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। आवेदन में बताया गया है कि उमेश की मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका से परिवार बेहद डरा हुआ है।पीड़ित परिवार रविवार को कांग्रेस नेता मुख्तार आलम के कार्यालय पहुंचा और अपनी व्यथा सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्तार आलम ने तत्काल श्रम अधीक्षक से फोन पर वार्ता की और युवक की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया।थाने में दिया गया लिखित आवेदन में लापता युवक की मां, रामावती देवी ने बिशनपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। आवेदन में युवक का हुलिया रंग गोरा,कद 5.5 फिट,पहचान लापता होने के समय उनके पास मोबाइल नंबर 8867642877 था।पीड़ित मां रामावती देवी हमारा बेटा काम करने बाहर गया था और अब उसका कोई अता-पता नहीं है। पुलिस और प्रशासन से हमारी विनती है कि उसे जल्द से जल्द ढूंढने में मदद करें।कांग्रेस नेता मुख्तार आलम ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले में बिशनपुर पुलिस और उच्च अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहेंगे ताकि जांच में तेजी लाई जा सके।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...