Home मध्य प्रदेश रेडिऐन्ट में निर्माण के भगवान विश्वकर्मा जयंति पर भव्य आयोजन
मध्य प्रदेशराज्य

रेडिऐन्ट में निर्माण के भगवान विश्वकर्मा जयंति पर भव्य आयोजन

Share
Share

शिवपुरी (मप्र) । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में निर्माण के भगवान विश्वकर्मा की जयंति धूम-धाम से मनाई जाती है। रेडिऐन्ट एवं न्यू रेडिऐन्ट आईटीआई, कॉलेज में अपनी स्थापना वर्ष 2000 से ही उक्त समारोह को भव्यता के साथ मनाया जाता रहा है।
पंडित बलराम शर्मा,वेदप्रकाश यादव,राहुल शर्मा,शीलू कोली एवं मनीष धाकड़ ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् मशीनरी की पूजा छात्र-छात्राओं द्वारा की गई।
इस अवसर पर कॉर्डीनेटर अखलाक खान ने छात्रों को शुभकामनाऐं दी व कहा हमें ऐसी तकनीकि विकसित करना चाहिए जो बदहाली से उभार कर खुशहाल जीवन की ओर ले जाए। छात्रा पलक वर्मा ने विश्वकर्मा जी को निर्माण का भगवान बताया।

फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

2025-26 में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का रेडिऐन्ट कॉलेज व आई.टी.आई में परम्परागत तरीके से स्वागत किया गया।
छात्र-छात्राओं ने भी आकर्षक गीत,नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सपना राठौर,स्नेहा धाकड़,संस्कृति शर्मा,दामिनी,मोहिनी राजपूत को पुरूस्कृत किया गया। मिस्टर प्रेशर अभिनव मांझी व मिस प्रेशर का ताज सानिया काजी को मिला। इन विजेताओं को डायरेक्टर डाँ. खुशी खान व शाहिद खान ने पुरूस्कार प्रदान किए।

ओरिऐन्टेशन का हुआ आयोजन

नवागत छात्रों को रेडिऐन्ट आईटीआई, कॉलेज व दून स्कूल के बारे में अवगत कराया गया। डायरेक्टर शाहिद खान ने छात्रों को संबोधित करते हुए रेडिऐन्ट के सफलता के सफर में हमसफर रहे छात्रों एवं अभिभावकों को धन्यवाद दिया। आपने तीन डी डिसिप्लिन,डेडीकेशन और डिटरमिनेशन को सफलता का मंत्र बताते हुए विद्यार्थियों को आगामी सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
रेडिऐन्ट ग्रुप की डायरेक्टर डाँ. खुशी खान ने छात्रों को विश्वकर्मा जयंति की शुभकामनाऐं दी व कहा आप संस्थान के नियमों का पालन करते हुए लक्ष्य निर्धारित तक अध्ययन करें।

संवाददाता : कुलदीप गुप्ता (शिवपुरी, मप्र)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...