Home क्राईम अंतर्राज्यीय पशु चोर गिरोह का खुलासा, अवैध 315 बोर कट्टा सहित 5 पशु चोर गिरफ्तार
क्राईममध्य प्रदेशराज्य

अंतर्राज्यीय पशु चोर गिरोह का खुलासा, अवैध 315 बोर कट्टा सहित 5 पशु चोर गिरफ्तार

Share
Share

छतरपुर (मप्र) । छतरपुर जिला में अंतर्राज्यीय पशु चोर गिरोह का खुलासा हुआ। अवैध 315 बोर कट्टा सहित 5 पशु चोर गिरफ्तार किए गए।बताया गया कि वे अर्टिगा कार से रैकी कर नंबर प्लेट चेंज कर पिकअप में भर कर पशु चोरी करते थे।अर्टिगा कार एवं पिकअप वाहन भी जप्त कर लिया गया हैं।वहीं यूपी का कुख्यात मास्टरमाइंड मुजाम खान को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।गिरफ्तार मास्टरमाइंड के ऊपर 10 से अधिक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हैं। यूपी की योगी पुलिस ने इसका शार्ट एनकाउंटर किया था।सही होने पर फिर पशु चोरी, अवैध हथियार चोरी करने लगा।सभी पांचो आरोपी यूपी के रहने वाले हैं।सभी एनडीपीएस जैसे अपराधों में लिप्त हैं।पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था।पशु चोरी के गिरोह पर नवीन संगठित अपराध धारा सहित विभिन्न धाराओ पर गिरफ्तारी हुई हैं। 15 लाख की चोरी की भैसे जप्त कर ली गई हैं। छतरपुर, टीकमगढ़, सागर,दतिया और झांसी में पशु चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका हैं।एसपी ने उक्त मामले का खुलासा किया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles