Home उत्तर प्रदेश लगातार बारिश से आवागमन हुआ बाधित, बाढ़ की स्थिति
उत्तर प्रदेशराज्य

लगातार बारिश से आवागमन हुआ बाधित, बाढ़ की स्थिति

Share
Share

बिजनौर (यूपी) । बिजनौर में पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के चलते जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मेरठ बैराज रोड, नेशनल हाईवे 119, धामपुर और मंडावर मार्गों पर पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित है।डीएम जसजीत कौर ने बैराज से सटे गांवों का निरीक्षण कर फूड पैकेट बांटे और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। गांव सराय इमा, रावली, हेमराज कॉलोनी सहित कई इलाकों में 4 से 5 फीट तक पानी भरा है।

एनडीआरएफ टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली और पैदल आवाजाही कर रहे हैं। वही नई पुलिस लाइन में भी कई फिट पानी आ गया है। एसडीएम नितिन कुमार ने बताया कि हाईवे पर ढाई फीट पानी है, जिसे देखते हुए आवागमन पर रोक लगाई गई है। स्थानीय निवासी वसीम अहमद ने बताया कि लोग सिर पर चारा लेकर मवेशियों तक पहुंच रहे हैं और बीमार लोगों को इलाज में भी कठिनाई हो रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles