Home क्राईम देह व्यापार में लिप्त होटल कारोबारियों कार्रवाई,मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
क्राईमपंजाबराज्य

देह व्यापार में लिप्त होटल कारोबारियों कार्रवाई,मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

Share
Share

सेवा मुक्त पुलिस कर्मचारी के द्वारा होटल बनाकर शुरू किया गया देह व्यापार का कारोबार

पुलिस ने मामला दर्ज कर, किया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा देह व्यापार के कारोबार में लिप्त होटल कारोबारियों पर की जा रही हैं लगातार कार्रवाई

बठिंडा । समाज विरोधी अनसरो के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बठिंडा पुलिस के द्वारा होटलों की जांच की जा रही है। बठिंडा के गोनियाना रोड , बस स्टैंड ओर रेलवे स्टेशन के नजदीक बने होटलों की जांच की जा रही है। इस दौरान बठिंडा पुलिस के द्वारा होटल के मालिकों के खिलाफ देह व्यापार का कारोबार करने वाले होटल के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी संदीप भाटी ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ होटलों में देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा है। इसी के तहत बठिंडा के बस स्टैंड के पीछे बने होटल नाइट पाम को चलाने वाले पूर्व पुलिस कर्मचारी गुरतेज सिंह, सुखविंदर सिंह और लखबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी तरह बठिंडा के गोनियाना रोड पर बने होटल पेरिस हिल्टन में रेड करके संदीप सिंह, पंकज और हैप्पी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इनमें से संदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि इन होटलों में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। इसी के तहत पुलिस के द्वारा कारवाई की गईं। उन्होंने दोषियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। यह पता लगाया जाएगा कि इसमें कौन – कौन शामिल है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...