Home झारखण्ड 64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता, स्टेट चैंपियन बनी धनबाद की टीम को उपायुक्त ने किया सम्मानित
झारखण्डस्पोर्ट्स

64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता, स्टेट चैंपियन बनी धनबाद की टीम को उपायुक्त ने किया सम्मानित

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने 64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में स्टेट चैंपियन बनी धनबाद की टीम को सम्मानित किया।

उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों की नेशनल प्रतियोगिता में भी चैंपियन बनने के लिए हौंसला अफजाई की। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उपायुक्त को बताया कि पीएम बीटीएम हाई स्कूल, मलकेरा ने जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद रामगढ़ में आयोजित प्रमंडलीय प्रतियोगिता में धनबाद की टीम ने हजारीबाग की टीम को हराया। इसके बाद 19 जुलाई को रांची में आयोजित अंडर 17 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धनबाद की टीम ने दुमका को 2-0 से हराकर विजय प्राप्त की। अब टीम बेंगलुरु में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए तैयारी कर रही है।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, एडीपीओ आशीष कुमार, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रदीप नियोगी, विद्यालय के प्राचार्य जय होरो, टीम के कप्तान जॉन कुमार तथा टीम के सदस्य विश्वजीत कुमार, अंकित कुमार, रोहित कुमार, दीपक कुमार, बसंत कुमार, सुजल कुमार, बबलू कुमार, प्रिंस चौहान, प्रशांत दिगर, आकाश कुमार, अभय कुमार तथा रघुनंदन बाउरी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...