Home झारखण्ड पिछड़ा वर्ग आयोग ने की विभिन्न मामलों की समीक्षा
झारखण्डराज्य

पिछड़ा वर्ग आयोग ने की विभिन्न मामलों की समीक्षा

Share
Share

धनबाद । पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में तथा आयोग के सदस्य नरेश वर्मा एवं लक्ष्मण यादव की उपस्थिति में मंगलवार को सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के बाद अध्यक्ष ने कहा कि जिले में पिछड़े वर्गों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए टीम धनबाद आई है।

बैठक के दौरान टीम ने जिले में संपन्न डोर टू डोर सर्वे, कार्यालय में आउटसोर्सिंग के माध्यम से हुई नियुक्ति में आरक्षण का लाभ व प्रावधान की स्थिति, पिछड़ा वर्ग के नागरिकों के जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों की समीक्षा की।

साथ ही टीम ने प्राकृतिक आपदा से होने वाली मृत्यु में पिछड़ा वर्गों के व्यक्तियों को दिए गया मुआवजा, नॉन क्रीमी लेयर (एनसीएल) प्रमाण पत्र के लंबित आवेदन, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में नामांकन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में पिछड़ा वर्ग के लाभुकों की संख्या, मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में पिछड़े वर्गों के लाभुकों सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की।

बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल के अंचल अधिकारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...