Home झारखण्ड खेलो इंडिया फिट इंडिया के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन
झारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

खेलो इंडिया फिट इंडिया के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन

Share
Share

धनबाद । खेलो इंडिया फिट इंडिया के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कतरास रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया।मैराथन दौड़ रेलवे मैदान से शुरू होकर स्वास्तिक सिनेमा, थाना चौक, गुहीबांध, कतरास बाजार, भगत सिंह चौक में समाप्त हो गया।सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के महत्वकांक्षी योजना फिट युवा फोर विकसित भारत के तहत गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभाओं में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में नकद राशि एवं आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मैराथन दौड़ जीतने वाले प्रतिभागियों में ग्रुप से अरुण कुमार राय, विजय राय, विकास गोराई, सनी पंडित, राहुल कुमार रजक, सिद्धार्थ कालिंदी वहीं बालिका वर्ग में तनु कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, सलोनी कुमारी, फाल्गुनी कुमारी विजेता रही।मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि सुभाष चंद्र रवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष राय, विहिप के महानगर अध्यक्ष अशोक चौरसिया, तपन डे, आनंद खंडेलवाल,नवदीप गुप्ता, अमरदीप महतो एवं अन्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles