Home झारखण्ड बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ 26 दिसंबर को धरना प्रदर्शन एवं 19 जनवरी को डीजीएमएस मुख्यालय का घेराव
झारखण्डराज्य

बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ 26 दिसंबर को धरना प्रदर्शन एवं 19 जनवरी को डीजीएमएस मुख्यालय का घेराव

Share
Share

धनबाद । आजसू पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष मंटू महतो के आवासीय कार्यालय में बीसीसीएल से संबंधित जनहित के मुद्दों को लेकर एक बैठक किया गया।जिसमें लोयाबाद सहित आस – पास के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।ज्ञात हो कि आगामी 26 दिसंबर और 19 जनवरी को बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी हैं।नागरिक सुरक्षा मंच के बैनर तले एकदिवसीय धरना प्रदर्शन और खनन से संबंधित विभागीय कार्यालय का घेराव भी किये जाने की योजना हैं।आजसू जिलाध्यक्ष ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन क्षेत्र में जनहित के विरुद्ध संवैधानिक नियम कानून को दरकिनार कर पार्यावरण में व्यापक प्रदुषण फैला रहीं हैं।वन – जंगल को गैर कानूनी तरीके से नष्ट किया जा रहा हैं।जिससे ओक्सीजन की मात्रा घटेगी और भू-धसान भूमिगत आग, परिवहन के कारण से कार्बन डाइऑक्साइड गैस की मात्रा हवा में बढ़ेगी।जो स्वास्थ्य के लिए गम्भीर चिन्ता का विषय है।जिस हद तक आउटसोर्सिंग कम्पनीयां माइनिंग नियमों को अनदेखा कर खनन के लिए हेबी ब्लस्टींग ,ओबी डम्प, परिवहन परिचालन का कार्य कर रही है।परिणाम स्वरूप क्षेत्र के लोग नारकीय (अमानवीय) एवं बीमारी (अस्वस्थ) ग्रस्त मृत्यु के भय में जीवन जीने के लिए विवस एवं लाचार हैं।विभिन्न माध्यमों से कई अमानवीय घटनाओं को बार – बार उजागर करने के बाद भी मानव अधिकार आयोग, प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड, एनजीटी संज्ञान नहीं ले रहा हैं।जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी एवं सम्बंधित संवैधानिक संस्थायें संवेदनहीन हो गए है।
मंटू महतो ने आगे कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन विभिन्न माध्यमों से झूठी गम्भीर दुर्घटना घटने या होने की भ्रामक प्रचार कर रहीं हैं, ताकि बगैर पुनर्वास,मुआवजा अर्थात मौलिक अधिकारों के बिना लोग पलायन कर जाये और कंपनियां अनवरत इसी तरह कार्य करती रहें।कनकनी,सेन्द्रा बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 5 में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैलने का भ्रामक प्रचार किया जा रहा हैं। जिसका अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं किया है।इसका एक मात्र उद्देश्य है कि जैसी भी परिस्थिति बनाकर लोगों को क्षेत्र से पलायन के लिए मजबुर किया जाये।जबकि धूलकण, प्रदुषण,पार्यावरण आदि विषयों पर नियंत्रण या समाधान के लिए विशेष उपाय का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।सभी संस्थानों की उदासीनता के कारण क्षेत्र के लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है।अब लोगों के बीच स्थिति करो या मरो की हो गई है।लोग विद्रोह के लिए बाध्य है।
बता दें कि उक्त विषय पर आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने केन्द्र एवं राज्य सरकार के सम्बंधित मंत्री, अधिकारी एवं सम्बंधित संवैधानिक संस्थाओं को भी लिखित रूप से जानकारी दे चुके हैं।
उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील किया हैं कि इससे डरने या भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।सभी को संगठित होकर अपने मौलिक अधिकार स्वास्थ ,शिक्षा,रोजगार, रोटी कपड़ा और मकान के लिए सड़क पर उतर कर लड़ना होगा, तभी जनसमस्याओं से निजात मिलेगी।बीसीसीएल खनन क्षेत्रों के आस – पास की जनसमस्याओं को लेकर नागरिक सुरक्षा मंच आगामी 26 दिसंबर को रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन करेगा एवं नव वर्ष 19 जनवरी को डीजीएमएस मुख्यालय का घेराव भी करेगी।विरोध प्रदर्शन एवं जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी कोयलांचलवासियों से अपील किया गया हैं।
मौके पर मंटू महतो, सचिन महतो, शंकर पासवान, शंकर केशरी,बिनोद पासवान,चन्दू कुमार दास, रविन्द्र गुप्ता,बलराम साल, मोतीलाल दास, गोविन्द कुमार दास ,जितू वर्णवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles