Home झारखण्ड सर्विस वैन 400 फीट खाई में गिरने से 6 की मौत, भू-धंसान से 5 घर जमींदोज
झारखण्डराज्य

सर्विस वैन 400 फीट खाई में गिरने से 6 की मौत, भू-धंसान से 5 घर जमींदोज

Share
Share

कतरास : कतरास क्षेत्र के ए.के.डब्लू.एम.सी. अंतर्गत संचालित अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग (AMPL) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। लैंड स्लाइड होने से कंपनी का सर्विस वैन करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा। घटना में आधा दर्जन कर्मियों की मौत की पुष्टि हुई है। राहत कार्य चल रहा है और अब तक तीन मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कई लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं।

मृत कर्मियों की पहचान आसनसोल निवासी सौरभ गोप, बलियापुर निवासी राहुल रवानी, और बीरभूम निवासी गया सिंह व केशु दास के रूप में हुई है। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक कर्मियों के परिजनों ने देर शाम ए.के.डब्लू.एम.सी. कोलियरी कार्यालय के बाहर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

उधर, कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र के बुट्टू बाबू बांग्ला के समीप शुक्रवार सुबह अचानक जमीन धंसने से भीषण हादसा हो गया। जोरदार धमाके के साथ हुए इस भू-धंसान में 4 से 5 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए घायलों को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हो रहा अवैध कोयला खनन इन हादसों का मुख्य कारण है। उनका आरोप है कि लगातार हो रही अवैध खदान गतिविधियों से जमीन कमजोर हो चुकी है, जिसके चलते आए दिन भू-धंसान की घटनाएं सामने आ रही हैं।

हादसों पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री ए.के. झा, बीसीकेयू के राजेन्द्र प्रसाद राजा, भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो, और झा को म यू के शिव प्रसाद महतो ने बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि अगर समय रहते अवैध खनन पर रोक लगाई जाती तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने दोषियों पर कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

फिलहाल प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। सर्विस वैन के अगले हिस्से को निकाला जा चुका है, लेकिन अभी भी कई शव बरामद नहीं हो पाए हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...