Home झारखण्ड गर्भाशय के एडेनोमायोसिस से पीड़ित महिला का सदर अस्पताल में हुआ नि:शुल्क उपचार
झारखण्डराज्य

गर्भाशय के एडेनोमायोसिस से पीड़ित महिला का सदर अस्पताल में हुआ नि:शुल्क उपचार

Share
Share

निजी अस्पतालों में होता ₹50,000 से ₹60,000 तक खर्च

धनबाद । दुर्गा मंदिर हीरापुर निवासी कन्हैया लाल पांडेय की पत्नी 52 वर्षीय उषा देवी विगत कई महीनों से गर्भाशय के एडेनोमायोसिस बीमारी से पीड़ित थीं। उनका सदर अस्पताल में शुक्रवार को सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि इस बीमारी के कारण महिला को माहवारी के दौरान अत्यधिक दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या थी। इससे शरीर में खून की भारी कमी हो गई थी। ऑपरेशन से पूर्व मरीज को खून की कमी के कारण दो युनिट रक्त भी चढ़ाया गया।

उन्होंने एम्स, देवघर में परामर्श लिया, जहाँ ऑपरेशन की सलाह दी गई थी। बाद में सदर अस्पताल धनबाद के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने डॉ. संजीव कुमार प्रसाद (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) से संपर्क किया।

डॉ प्रसाद ने जांच के उपरांत ऑपरेशन की सलाह दी और शुक्रवार को उनके नेतृत्व में डॉ. आनन्द (निश्चेतक विशेषज्ञ), मदुसूदन मरांडी एवं सी. अनीता (सिस्टर) के सहयोग से ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

ऑपरेशन के पश्चात उषा देवी पूरी तरह सामान्य हैं। यह ऑपरेशन निजी अस्पतालों में कराने में लगभग ₹50,000 से ₹60,000 तक का खर्च हो जाता, लेकिन सदर अस्पताल में यह उपचार नि:शुल्क किया गया।

मरीज एवं परिजन ने जिला प्रशासन के साथ-साथ अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सा टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. संजीव और उनकी टीम ने हमें नया जीवन दिया है। सदर अस्पताल में बहुत अच्छा इलाज और देखभाल मिली।

वहीं डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि हमारा प्रयास है कि प्रत्येक मरीज को उच्चस्तरीय एवं सस्ती चिकित्सा सुविधा सरकारी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सके, ताकि गरीब एवं मध्यमवर्गीय मरीजों को राहत मिल सके।

उल्लेखनीय है कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा सदर अस्पताल की सुदृढ़ीकरण की दिशा में उठाए गए कदमों के बाद अब सदर अस्पताल में मरीज निःसंकोच और सफल इलाज होने के दृढ़ विश्वास के साथ आते हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...