Home झारखण्ड अपराध नियंत्रण को लेकर कार्रवाई, एसपी के निर्देश पर कई स्थानों पर जांच
झारखण्डराज्य

अपराध नियंत्रण को लेकर कार्रवाई, एसपी के निर्देश पर कई स्थानों पर जांच

Share
Share

हंटरगंज पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

हंटरगंज (चतरा) : जिले के हंटरगंज थाना पुलिस ने गुरुवार की दोपहर अपराधियों पर अंकुश लगाने और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से एंटी क्राइम और सड़क सुरक्षा को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान सुमित अग्रवाल के निर्देश पर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर यह जांच की जा रही है।इस अभियान के दौरान सड़क मार्ग से गुजरने वाले, विशेषकर बाइक चालकों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस वाहनों के कागजात, हेलमेट और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही है।थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण स्थापित करना, अवैध गतिविधियों को रोकना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान घबराने की आवश्यकता नहीं है और सभी वैध कागजात अपने साथ रखें। हेमलेट अवश्य पहने और फोर विलर में सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। उन्होंने बताया कि पुलिस आपकी मित्र है शत्रु नहीं।संदिग्ध पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर वाहन चेकिंग अभियान में हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार,सब – इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...