Home झारखण्ड आजसू पार्टी धनबाद जिला समिति की बैठक संपन्न
झारखण्डराज्य

आजसू पार्टी धनबाद जिला समिति की बैठक संपन्न

Share
Share

धनबाद । आजसू पार्टी धनबाद जिला समिति की बैठक की गई।अध्यक्षता जिला संयोजक अजय सिंह एवं संचालन प्रमोद चौरसिया ने किया।
इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो मौजूद रहे।
बैठक में संगठन विस्तार और नए लोगो को जोड़ने को लेकर गहन चर्चा की गई।
इस बैठक के उपरांत यूजी नीट 2025 की परीक्षा में सफल करने वाले सबलपुर निवासी शैलेश यादव को आजसू पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया एवं बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

बैठक में संतोष महतो, राधे श्याम गोस्वामी, विनय सिंह, हलधर महतो, गिरिधारी महतो, नरेश महतो, भोला साहनी, सफीक आलम, आशा देवी, शिखा पॉल, रतिलाल महतो, कुल्लू चौधरी, दयाल महतो, सुनील शर्मा, नरेश मंडल, प्रमोद महतो, विकास कुमार, विक्की हारी, नितेश महतो, विजय महतो, राज हाजरा सहित अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles