Home झारखण्ड उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में झारखंड एकेडमिक काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में झारखंड एकेडमिक काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

Share
Share

परीक्षाएं 03 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 23 फरवरी 2026 तक चलेंगी।

माध्यमिक परीक्षा 2026 रांची जिले में कुल 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 32,723 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 कुल 52 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें कुल 32,243 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

परीक्षा सम्बंधित सभी निर्देशों का पूर्ण पालन करें,ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप एवं कदाचार मुक्त संपन्न हो सकें – मंजूनाथ भजन्त्री

रांची । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सफल संचालन को सुनिश्चित करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार एवं सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की उपस्थिति जहां उपायुक्त ने परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा, अनुशासन और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।

निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए गए

परीक्षाएं 03 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 23 फरवरी 2026 तक चलेंगी।

मुख्य परीक्षा तिथियां और समय-सारिणी

माध्यमिक परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 09:45 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक।

इंटरमीडिएट परीक्षा द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक।

प्रश्न-पत्र वितरण के लिए 05 मिनट का अतिरिक्त समय निर्धारित।

परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने हेतु 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा।

रांची जिले में परीक्षा केंद्र एवं परीक्षार्थी

माध्यमिक परीक्षा 2026 रांची जिले में कुल 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 32,723 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। ये केंद्र जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय एवं संबंधित प्रखंड मुख्यालयों में स्थित हैं।

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 कुल 52 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें कुल 32,243 परीक्षार्थी भाग लेंगे। केंद्र मुख्य रूप से जिला मुख्यालय एवं बुंडू अनुमंडल (साथ ही खलारी एवं सिल्ली प्रखंड) में बनाए गए हैं।

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों, स्कूल-कॉलेज प्रबंधनों एवं परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा सम्बंधित सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें।ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप एवं कदाचार मुक्त संपन्न हो सकें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...