Home झारखण्ड कृषि मेला सह प्रदर्शनी में उमड़ा किसानों का जनसैलाब
झारखण्डराज्य

कृषि मेला सह प्रदर्शनी में उमड़ा किसानों का जनसैलाब

Share
Share

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा बुधवार को आयोजित विशाल जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।

इसमें जिले के गोविंदपुर, धनबाद, तोपचांची, बाघमारा, बलियापुर, कलियासोल, निरसा, पूर्वी टुंडी, एगारकुंड सहित विभिन्न प्रखंडों से आए हजारों की संख्या में‌ किसानों ने अपने उत्पादों के साथ उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि कृषि मेला सह पदर्शनी का उद्देश्य किसानों के समग्र विकास के लिए किया गया है। उनके ज्ञानवर्धन के साथ उत्कृष्ट कृषि उत्पादों का प्रदर्शन करने का प्लेटफॉर्म मिला है। किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उनकी समस्याओं का सीधा समाधान करना भी इसका उद्देश्य है।

उन्होंने कहा प्रदर्शनी में सॉइल टेस्टिंग के तीन एवं दो मिनी लैब भी हैं। जहां किसानों को खेती और उत्पाद बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन मिला है। किसानों को मोडर्न खेती के साथ जैविक खेती के बारे में भी बताया गया है।

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी डॉ अभिषेक मिश्र ने मंच से किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपनी हर छोटी-बड़ी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना और उन्हें हर संभव सरकारी लाभ पहुंचाना है।

मेले के दौरान किसानों ने सिंचाई, खाद की उपलब्धता और आधुनिक उपकरणों से जुड़ी अपनी समस्याओं से उप विकास आयुक्त को अवगत कराया। उप विकास आयुक्त ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और किसानों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया।

मौके पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी डॉक्टर अभिषेक मिश्र, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, जिला उद्यान पदाधिकारी जनार्दन शर्मा, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड प्रमुख व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...