Home झारखण्ड जिले में पुलिस का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
झारखण्डराज्य

जिले में पुलिस का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

Share
Share

नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर कसी लगाम, असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप

धनबाद । वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चले इस विशेष अभियान का उद्देश्य विधि-व्यवस्था संधारण, नशाखोरी पर रोक, आपराधिक गतिविधियों का दमन, यातायात नियमों का पालन और आम जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाना था।

देर रात तक चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सड़क किनारे, बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबा और सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच की। वाहन जांच के साथ-साथ अड्डाबाजी, जुआ, लॉटरी, अवैध शराब की बिक्री और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान जिन वाहनों के पास जरूरी कागजात नहीं थे उनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।

एसएसपी के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने देर शाम थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान कई जगहों पर नशे की हालत में पाए गए लोगों को हिदायत दी गई और कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अभियान का असर यह रहा कि शाम होते-होते असामाजिक जमावड़े और अवैध गतिविधियाँ स्वतः ही कम दिखी।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नशाखोरी, अवैध शराब, जुआ और लॉटरी जैसी प्रवृत्तियाँ समाज के लिए नुकसानदेह हैं, इसलिए पुलिस इन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।

एसएसपी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे भी ऐसे असामाजिक तत्वों एवं अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या फिर डायल 112 को दें ताकि समाज में अमन-चैन और अनुशासन कायम रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से जिले के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया, जबकि आम जनता ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह की मुहिम से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और अपराध पर भी अंकुश लगता है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...