Home झारखण्ड विधानसभा समिति ने की खेल , पर्यटन सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा
झारखण्डराज्य

विधानसभा समिति ने की खेल , पर्यटन सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा

Share
Share

धनबाद । झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति ने सभापति सह इचागढ़ की विधायक सबिता महतो की अध्यक्षता में तथा समिति की सदस्य सह झरिया विधायक रागिनी सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को सर्किट हाउस में खेल, पर्यटन, वन, नगर निगम, आपूर्ति, झारखण्ड बिद्युत वितरण निगम लिमिटेड, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, उद्योग केन्द्र, खनन, कृषि, उद्यान, श्रम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल 1 एवं 2, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल (यान्त्रिक), पथ प्रमण्डल, भवन प्रमण्डल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

वहीं बैठक से पहले उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने समिति के सभापति तथा सदस्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बैठक के बाद सभापति ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य, पर्यटन, धार्मिक स्थलों व स्टेडियम के सौदर्य करण, सरकारी विद्यालय, साइकिल वितरण योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों इत्यादि की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

वहीं सदस्य ने कहा कि समीक्षा के क्रम में जो कार्य चल रहे हैं उसमें प्रगति लाकर समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है। विशेष कर पानी एवं बिजली की समस्या का त्वरित निराकरण करने, स्मार्ट मीटर के बिलिंग में आने वाली त्रुटि दूर करने, प्रदूषण पर नियंत्रण लाने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी,‌ सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, आरसीडी के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...