Home झारखण्ड मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझा का प्रयोग नहीं करने की अपील।
झारखण्डराज्य

मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझा का प्रयोग नहीं करने की अपील।

Share
Til-Gud
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मकर संक्रांति पर्व को लेकर जिले के नागरिकों से सतर्क और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने तथा पतंग उड़ाते समय चाइनीज मांझा (चाइनीज धागा) का प्रयोग नहीं करने की अपील की है।

उपायुक्त ने कहा कि चाइनीज मांझा न केवल बेजुबान पक्षियों के लिए जानलेवा है, बल्कि आम लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है। इसकी तेज धार के कारण हर वर्ष कई हादसे होते हैं। धागे की चपेट में आकर लोग गंभीर रूप से जख्मी हो जाते हैं।

विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह बेहद घातक साबित हो सकता है। गले में चाइनीज धागा फंसने से व्यक्ति की मौत तक की घटना होने की आशंका बनी रहती है। देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसी दर्दनाक घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। इसलिए पतंग उड़ाते समय सुरक्षित और सामान्य सूती धागों का ही उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles