Home झारखण्ड जलस्त्रोत पर स्नान के दौरान बरतें विशेष सतर्कता।
झारखण्डराज्य

जलस्त्रोत पर स्नान के दौरान बरतें विशेष सतर्कता।

Share
Share

धनबाद । मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नदी, तालाब एवं अन्य जलस्रोतों में स्नान की परंपरा को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिले वासियों से जलस्त्रोत पर स्नान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरतें और सुरक्षा नियमों का विशेष रूप से पालन करें।

उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न घाटों, तालाबों, नदियों एवं डैम क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए इन सभी चिन्हित स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे लगातार निगरानी रखें और भीड़ प्रबंधन के साथ-साथ आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

लोगों को विशेष रूप से गहरे पानी में जाने से बचने, नशे की हालत में स्नान न करने तथा बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है। इसके अलावा, जिले के स्थानीय गोताखोरों को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles