Home राज्य आधार कार्ड के लिए 27 दिव्यांगजनों का हुआ एनरोलमेंट।
राज्यझारखण्ड

आधार कार्ड के लिए 27 दिव्यांगजनों का हुआ एनरोलमेंट।

Share
Enrollment of 27 disabled people for Aadhar card.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर गोविंदपुर प्रखंड में विशेष आधार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 27 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट हुआ।

जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी अमित कुमार सिंह ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले के वैसे दिव्यांग व्यक्ति, जिनका आधार कार्ड नहीं है, उनके लिए विशेष तौर पर प्रखंडों में स्थित आधार केंद्र में कैंप लगाया जा रहा है। आधार कार्ड बन जाने से उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि निरसा में आयोजित शिविर में 15, बलियापुर में 52, धनबाद में 44, तोपचांची में आयोजित शिविर में 61, टुंडी में 51, पूर्वी टुंडी में 27 तथा गोविंदपुर में 27 सहित 277 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट हुआ है।

बताया कि कलियासोल में 20 अप्रैल, एगारकुंड में 21 अप्रैल तथा बाघमारा प्रखंड में 22 अप्रैल 2026 को दिव्यांगजनों के लिए विशेष आधार शिविर का आयोजन प्रखंड के आधार केंद्रों पर किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

फिल्म बॉर्डर पार सजनी हमार पांच भाषाओं में होगी रिलीज।

मुंबई : जयराजी फिल्म्स इंटरनेशनल एवं आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी व आर्या...

भोजपुरी फिल्म “कुंडली सास बहु की” का प्री – प्रोडक्शन पूर्ण,शूटिंग बहुत जल्द।

मुंबई । आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने जा रही...

सभी 46 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा – 2025 धनबाद...

“Breast Cancer Today Surgery & Beyond 2026”

सम्मेलन में 200 से अधिक सर्जन, ऑन्कोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, पीजी छात्र...