Home झारखण्ड प्रधानमंत्री कुसुम योजनान्तर्गत 432 योग्य लाभुको को प्रदान की गई स्वीकृति
झारखण्डराज्य

प्रधानमंत्री कुसुम योजनान्तर्गत 432 योग्य लाभुको को प्रदान की गई स्वीकृति

Share
Share

उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई प्रधानमंत्री कुसुम योजनान्तर्गत लाभुकों के चयन हेतु गठित विशेष दल के सदस्यों की बैठक

धनबाद । भारत सरकार के नवीन व नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कुसुम योजनान्तर्गत लाभुकों के चयन हेतु गठित विशेष दल के सदस्यों की बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

प्रधानमंत्री कुसुम योजनान्तर्गत प्राप्त 637 आवेदनों पर विचार करते हुए 432 योग्य लाभुक पाए गए थे। जिसका उपायुक्त के निर्देशानुसार पुनः 31 कृषक का रैंडम जांच किया गया। जांच दल द्वारा सभी 31 कृषक के जांच सकारात्मक पाए गए। इस क्रम में योग्य 432 लाभुको को योजना के लाभ हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं 205 अयोग्य लाभुको के आवेदन योग्य नही होने पर अस्वीकृत किए गए।

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, डीपीएम जेएसएलपीएस शैलेश रंजन, समेत विशेष दल के सदस्य मौजूद रहें।

कुसुम योजना संबंधित कागजात, अंशदान एवं शर्ते :-

  1. वैसे लामुक का चयन किया जाऐगा जिसके खेत में ग्रीड कनेक्टीविटी की सुविधा नहीं है।
  2. लाभुकों के पास चालू हालत में सिंचाई सुविधा (जल स्रोत) उपलब्ध होना बाहिए।
  3. लाभुक के पास कृषि योग्य भूमि एवं अद्यतन भूमि लगान रसिद होना चाहिए।
  4. लाभुको द्वारा अंशदान के रुप में प्रति सोलर पम्प 2HP (AC & DC), 3HP (AC & DC). 5HP (AC & DC) के लिए क्रमांक 5000, 7000 एवं 10000 चयन उपरांत Online निदेशक, जेडा, राँची को भुगतान करना होगा।

अधिक जानकारी जेडा के Website-www.jreda.com से प्राप्त कर सकते हैं।

  1. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/लघु/सीमांत कृषक/महिला कृषक /Microdrip Irrigation (Drip Irrigation) से लाभान्वित कृषकों को चयन में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
  2. P.M कुसुम योजना अंतर्गत पूर्व में लाभान्वित कृषक इस योजना के पात्र नहीं होगें।
  3. चयन प्रक्रिया में कोई भी विवाद होने पर अंतिम निर्णय जिला स्तरीय चयन कमिटि का होगा।
Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...