Home झारखण्ड आर्थिक रूप से कमजोर महिला का आयुष्मान योजना से किया 16.88 एमएम पथरी का सफल ऑपरेशन
झारखण्डराज्य

आर्थिक रूप से कमजोर महिला का आयुष्मान योजना से किया 16.88 एमएम पथरी का सफल ऑपरेशन

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा सदर अस्पताल की सुदृढ़ीकरण की दिशा में उठाए गए कदमों के बाद अस्पताल की व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। अब सदर अस्पताल में मरीज बेहिचक और दृढ़ विश्वास के साथ इलाज कराने आते हैं। आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए वरदान साबित हो रहा है।

इसी कड़ी में आयुष्मान योजना के तहत एक महिला का पित्त की थैली की पथरी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन गुरुवार को किया गया।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि झरिया स्थित शालीमार निवासी प्रमिला देवी साव, उम्र 36 वर्ष, पति राम कुमार साव, पिछले कई दिनों से पेट में तेज दर्द की शिकायत से परेशान थीं। उन्होंने कई जगह उपचार कराया, किंतु आराम नहीं मिला। महिला आर्थिक रूप से कमजोर थी। इसके बाद वे सदर अस्पताल पहुँचीं। यहाँ उन्होंने सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार चौधरी से परामर्श किया।

जाँच के उपरांत अल्ट्रासाउंड में पाया गया कि मरीज की पित्त की थैली में 16.88 मिलीमीटर की पथरी है। जिससे उन्हें एक्यूट कोलेसिस्टिटिस के साथ कोलेलिथियासिस की समस्या थी। डॉक्टर ने तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी।

जिसके बाद गुरुवार को डॉ. जितेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में, निश्चेतक डॉ. राज कुमार एवं ओटी सहायक मदुसूदन मरांडी के सहयोग से ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य और संतोषजनक है।

मरीज प्रमिला देवी और उनके परिजन ने आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क उपचार का लाभ प्राप्त किया तथा जिला प्रशासन, अस्पताल प्रशासन और प्रबंधन टीम को हार्दिक धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि यदि यह ऑपरेशन निजी अस्पताल में कराया गया होता, तो लगभग ₹15,000 से ₹20,000 का खर्च आता। जबकि सदर अस्पताल में यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

उल्लेखनीय है कि यह सफलता सदर अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से ज़रूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान कर रहे हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...