Home झारखण्ड झारखण्ड विधानसभा की आश्वासन समिति ने की विभिन्न मामलों की समीक्षा
झारखण्डराज्य

झारखण्ड विधानसभा की आश्वासन समिति ने की विभिन्न मामलों की समीक्षा

Share
Share

धनबाद : झारखण्ड विधानसभा की आश्वासन समिति ने गुरुवार को समिति के अध्यक्ष सह निरसा विधायक अरूप चटर्जी की अध्यक्षता में तथा रामगढ़ विधायक ममता देवी, धनबाद विधायक राज सिन्हा तथा झरिया विधायक रागिनी सिंह की उपस्थिति में लंबित सरकारी आश्वासनों एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।

इस अवसर पर निरसा विधायक ने कहा कि समीक्षा के दौरान समिति ने पाया कि कई लंबित आश्वासनों का निष्पादन किया गया है।लेकिन पत्राचार नहीं होने के कारण लंबित दिख रहा है। इसमें जिले के अलग-अलग विधानसभा के विधायकों के लंबित मामले भी शामिल है। वहीं लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है।

उन्होंने कहा कि बैठक में बीसीसीएल के मुकुंदा प्रोजेक्ट, आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा जमीन अधिग्रहण व विस्थापन के मामले, जलापूर्ति, स्वास्थ्य संबंधी सहित अन्य मुद्दों को उठाया गया। साथ ही कुछ सड़कों की गुणवत्ता तथा स्वास्थ्य से संबंधित जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं रामगढ़ विधायक ने कहा कि बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों के निराकरण हेतु ठोस कदम उठाने पर बल दिया गया। कहा कि हमारा प्रयास है कि जनता से किए गए वादों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा किया जाए और विकास कार्यों में तेजी लाई जाए।

बैठक से पहले उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

वहीं उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने विभागवार प्रस्तुतिकरण के माध्यम से समिति को अवगत कराया कि जिले में विधानसभा सत्रों के दौरान दिए गए सरकारी आश्वासनों पर गंभीरता एवं प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।

बैठक में टुंडी विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...