Home झारखण्ड बेलगडिया के लोगों को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में किया जा रहा कार्य – उपायुक्त
झारखण्डराज्य

बेलगडिया के लोगों को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में किया जा रहा कार्य – उपायुक्त

Share
Share

उपायुक्त की पहल पर बेलगाड़िया में फेज 2 एवं 3 में नवनिर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का हुआ आवंटन

धनबाद : गुरुवार को उपयुक्त सह प्रबंध निदेशक झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार आदित्य रंजन के निदेशानुसार बेलगाड़िया में फेज 2 एवं 3 में नवनिर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का आवंटन सफलता पूर्वक करवाया गया।

इस दौरान दोनों फेज में कुल 51 आवेदनकर्ता ने भाग लिया। विस्थापित परिवारों के लिए फेज 2 एवं 3 में विस्थापितों के लिए 13- 13 दुकान आरक्षित थीं।
लॉटरी प्रक्रिया अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता एवं मैजिस्ट्रेट लाल बाल किशोर शहदेव की देखरेख में निष्पादित किया गया। दोनों फेजों में लॉटरी द्वारा 13-13 दुकानों के आवंटन के पश्चात बचे लोगों का लॉटरी प्रतीक्षा सूची भी बनाई गई है।

हर फेज में कुल 20 दुकानें हैं, जिसमें 4 मूल रैयतों के लिए आरक्षित है। आवेदन नहीं प्राप्त होने के कारण तत्काल आरक्षित दुकानों का आवंटन नहीं किया गया है। परन्तु इसके लिए पुनः आवेदन आमंत्रित किए जायेंगें। इसके अतिरिक्त हर फेज में एक दुकान PDS और 2 दुकान JSLPS के बेलगड़िया के महिला SHG के लिए भी रखे गए हैं।

आवंटन समिति के सदस्य अंचलाधिकारी बलियापुर मुरारी नायक , प्रभारी पदाधिकारी JRDA प्रसून कौशिक , वरीय प्रबंधक वित्त अजय भारतीय एवं प्रबंधन JRDA रमेश कुमार महतो  मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...