Home बिहार धूमधाम से मनाया जाएगा बापूधाम महोत्सव- 2025
बिहारराज्य

धूमधाम से मनाया जाएगा बापूधाम महोत्सव- 2025

Share
Share

02 अक्टूबर को सम्मान समारोह के साथ महोत्सव का होगा शुभारंभ

गांधी स्मारक मोतिहारी में 2 अक्टूबर को संध्या 7 बजे स्थानीय कलाकारों के सम्मान समारोह का होगा आयोजन

सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महोत्सव में रहेगी धूम

भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी महोत्सव में देंगे अपनी प्रस्तुति

मोतिहारी । पूर्वी चंपारण सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार,जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ मोतिहारी परिसदन में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी 02 अक्टूबर से 04 अक्टूबर तक बापूधाम महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया।कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।बापूधाम महोत्सव का शुभारंभ 02 अक्टूबर को 10 बजे पूर्वाहन में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सम्मान समारोह के साथ की जाएगी, जिसका आयोजन गांधी स्मारक मोतिहारी में किया जाएगा। 02 अक्टूबर को ही 3 बजे अपराह्न सांसद खेल महोत्सव समापन समारोह का आयोजन गांधी मैदान मोतिहारी में किया जाएगा। 02अक्टूबर को ही अपराह्न 7 बजे से गांधी स्मारक मोतिहारी में स्थानीय कलाकारों का सम्मान समारोह रखा गया है।महोत्सव के दौरान 3 अक्टूबर 2025 को संध्या 5 बजे स्थानीय कलाकार गांधी मैदान में अपनी प्रस्तुति देंगे। उसके पश्चात अपराह्न 7 बजे से ख्याति प्राप्त भजन सम्राट अनूप जलोटा की प्रस्तुति कराई जाएगी। 04 अक्टूबर को गांधी मैदान में अपराह्न 5 बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। अपराह्न 7 बजे प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी की प्रस्तुति होगी। उसके पश्चात महोत्सव का समापन होगा।
सांसद राधा मोहन सिंह, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव,उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती, पुलिस उप अधीक्षक दिलीप कुमार के द्वारा कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान का निरीक्षण किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...