Home बिहार अब स्नातक युवक/युवतियों को भी मिलेगा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना लाभ
बिहारराज्य

अब स्नातक युवक/युवतियों को भी मिलेगा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना लाभ

Share
Share

बेतिया। राज्य सरकार ने सात निश्चय कार्यक्रम के तहत संचालित “मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना” में महत्वपूर्ण संशोधन की घोषणा की है। अब तक यह योजना केवल 12वीं पास युवक/युवतियों को लाभ प्रदान करती थी, लेकिन संशोधन के बाद स्नातक (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) पास युवक/युवतियों को भी योजना का लाभ मिलेगा प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र प्रेम प्रकाश दिवाकर ने बताया कि संशोधन के अनुसार, योजना का लाभ 20 से 25 वर्ष तक की आयु वाले ऐसे युवक/युवतियों को मिलेगा, जो स्वरोजगार, सरकारी, निजी या गैर-सरकारी नियोजन (अनुबंध/स्थायी/अस्थायी) में नहीं हैं और अध्ययनरत नहीं हैं लाभार्थियों को रोजगार तलाशने में मदद हेतु 1000/- रूपये प्रतिमाह की दर से अधिकतम दो वर्ष तक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, योजना का लाभ प्राप्त करने वाले आवेदकों को श्रम संसाधन विभाग द्वारा निर्धारित कौशल विकास संबंधित नि:शुल्क प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। आवेदक को प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र समर्पित करने तक अंतिम पांच माह की राशि जारी नहीं की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

  1. 10वीं का अंक प्रमाणपत्र/मूल प्रमाण पत्र (जन्म तिथि सहित)
  2. 12वीं का अंक प्रमाणपत्र/मूल प्रमाण पत्र
  3. स्नातक का अंक प्रमाणपत्र
  4. आधार कार्ड
  5. बैंक पासबुक
  6. निवास प्रमाण पत्र
  7. एक पासपोर्ट साइज फोटो
Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...