Home झारखण्ड गृह राज्य मंत्री से बीसीसीएल सीएमडी ने की शिष्टाचार मुलाकात
झारखण्डराज्य

गृह राज्य मंत्री से बीसीसीएल सीएमडी ने की शिष्टाचार मुलाकात

Share
BCCL CMD paid a courtesy call on the Minister of State for Home Affairs.
Share

कोयला चोरी, अवैध खनन और खनन क्षेत्रों की सुरक्षा पर हुई विस्तृत चर्चा

धनबाद : गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बीसीसीएल सीएमडी ने खनन गतिविधियों की सुरक्षा, कोकिंग कोयले के सुरक्षित एवं निर्बाध उत्पादन तथा इसके लिए आवश्यक सुरक्षा संबंधी उपायों व कोयला चोरी, अवैध खनन और खनन क्षेत्रों की सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की।
गृह राज्य मंत्री ने इन चुनौतियों के प्रभावी समाधान के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अवैध खनन, कोयला चोरी तथा अन्य सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के प्रभावी समाधान के लिए भारत सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि कोकिंग कोयला देश के लिए महत्वपूर्ण खनिज है और इसके सुरक्षित एवं सतत उत्पादन के लिए अनुकूल एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षित एवं निर्बाध घरेलू कोकिंग कोयला उत्पादन राष्ट्रीय सामरिक महत्व का विषय है।

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि भारत की आयातित कोकिंग कोयले पर निर्भरता कम करने में बीसीसीएल की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस्पात उद्योग के लिए आवश्यक कोकिंग कोयले का घरेलू उत्पादन बढ़ाकर बीसीसीएल ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने दोहराया कि कोकिंग कोयले का सुरक्षित एवं निर्बाध उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाना जरूरी है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...