Home झारखण्ड चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों का जल्दी ही होगा मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – उपायुक्त
झारखण्डराज्य

चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों का जल्दी ही होगा मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – उपायुक्त

Share
Medical and document verification for selected Home Guard candidates to be held soon – Deputy Commissioner
Share

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को होमगार्ड बहाली में चयनित अभ्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही उनके मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि प्रक्रिया शुरू करने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है। जैसे ही वहां से आदेश प्राप्त होगा और तिथि निश्चित होगी, सभी को सूचित कर, मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आरंभ होगी।

उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को जिला प्रशासन द्वारा स्टेट को लिखा गया पत्र की प्रतिलिपि दी। प्रतिमंडलमंडल के सभी सदस्यों ने उसे पढ़ा और पूरी तरह से आश्वस्त हुए।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन ने बिल्कुल पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर होमगार्ड बहाली की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई है। आगे की प्रक्रिया भी उसी तरह से संपन्न कराई जाएगी।

उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को किसी भी बिचौलिए के झांसे में नहीं आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बिचौलिया किसी भी अभ्यर्थी को राशि लेकर उनका काम कराने का प्रलोभन देता है तो वे सीधे उपायुक्त से संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त ने सभी को किसी भी अफवाह पर भी ध्यान नहीं देनेे का अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमंडल में दीपा कुमारी, खुशबू कुमारी, विवेक दुबे व विवेक कुमार मौजूद थे।

उपायुक्त की बातों से आश्वस्त होकर प्रतिनिधिमंडल ने सारी बातें उनके साथ आए अभ्यर्थियों को बताई। सभी ने उपायुक्त की बातों का समर्थन किया और पूरा विश्वास व्यक्त करते हुए समाहरणालय से रवाना हुए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गृह राज्य मंत्री से बीसीसीएल सीएमडी ने की शिष्टाचार मुलाकात

कोयला चोरी, अवैध खनन और खनन क्षेत्रों की सुरक्षा पर हुई विस्तृत...

जर्जर और क्षतिग्रस्त पुल की रेलिंग दे रहीं हैं दुर्घटना को दस्तक

धनबाद : जिला के भूली तेतुलमारी पथ पर स्थित स्वर्गीय बिनोद बिहारी...

ग्रामीण एकता मंच ने सौंपा मांगपत्र, मांगे पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

धनबाद (झारखंड) : ईस्ट बसुरिया कोलियरी क्षेत्र में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी सत्यम...

आउटसोर्सिंग कंपनी में रोजगार को लेकर विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीणों ने की बैठक

धनबाद (झारखंड) : ग्रामीण एकता मंच के बैनर तले मंगलवार को बड़की...