Home झारखण्ड बड़की बौआ रवानी टोला में भक्ति जागरण का आयोजन
झारखण्डराज्य

बड़की बौआ रवानी टोला में भक्ति जागरण का आयोजन

Share
Share

धनबाद । बाघमारा प्रखंड के बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत बड़की बौआ रवानी टोला में शनिवार की देर रात श्री श्री सरस्वती पूजा समिति चंद्रवंशी क्लब द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया।जिसमें मां भगवती जागरण ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से ग्रामीणों का भरपूर मनोरंजन किया एवं माहौल भक्तिमय हो गया।मुख्य अतिथि मुखिया भीम लाल रजक, पंसस लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक एवं झामुमो युवा नेता विकास कुमार महतो सहित गांव के गणमान्य जनों ने अंगवस्त्र देकर कलाकारों को सम्मानित किया।वहीं पूजा समिति द्वारा मुख्य अतिथि सहित गणमान्य जनों को भी सम्मानित किया गया।गायिका नित्या सिंह, ज्योति सिंह एवं गायक कुमार शंकर सहित अन्य ने ग्रामीणों को अपने गीतों पर खूब झुमाया।वहीं मुखिया एवं पंसस के साथ गणमान्यों ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।मंच संचालन अरुण रवानी के द्वारा किया गया।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूजा समिति सदस्यों में प्रकाश रवानी,हरेंद्र रवानी,नितिन रवानी,पंकज रवानी,अभिशेष,कुणाल,गौतम,विकास रवानी,तुला रवानी,आकाश,योगेन्द्र,मुकेश,धीरन रवानी,अजय,निर्मल,रंजीत,निखिल,अंकित,रोहित,किशन,विजय, पप्पू,उत्तम एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा।मौके पर दयानंद महतो,गणेश रवानी,संतोष रवानी,खगेन्द्र रवानी,कमल रवानी,राजू रवानी एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...