Home झारखण्ड झारखण्ड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच इस्पात, स्वच्छ ऊर्जा और कौशल विकास पर सहयोग को लेकर बैठक।
झारखण्डराज्य

झारखण्ड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच इस्पात, स्वच्छ ऊर्जा और कौशल विकास पर सहयोग को लेकर बैठक।

Share
Share

रांची / लंदन । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। यह भेंट रांची में दो जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री से नवीन जिंदल से हुई। बातचीत को आगे बढ़ाते हुए नवीन जिंदल समूह और झारखंड सरकार के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।

इस्पात उद्योग, स्वच्छ ऊर्जा और बिजली ढांचे के क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर रुचि

बैठक के दौरान इस्पात (स्टील), स्वच्छ ऊर्जा, कौशल प्रशिक्षण और सतत विकास जैसे विषयों पर विशेष रूप से बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने झारखंड में सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। नवीन जिंदल समूह ने झारखंड में इस्पात उद्योग, स्वच्छ ऊर्जा और बिजली ढांचे के क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर रुचि दिखाई। यह पहल भारत के कम कार्बन अर्थव्यवस्था की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के अनुरूप है।

उच्च शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण को लेकर चर्चा

बैठक में मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना की सराहना करते हुए नवीन जिंदल समूह ने कौशल शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा की। इसके अंतर्गत झारखंड के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति सहायता, प्रशिक्षण कार्यक्रम और क्षमता निर्माण की योजनाओं पर विचार किया गया। इसके साथ ही युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से संस्थानों की क्षमता बढ़ाने पर भी सहमति बनी।
यह सहयोग झारखंड में रोजगार के नए अवसर, हरित ऊर्जा, और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...