Home पंजाब पंजाब सरकार का बड़ा कदम, पंजाब के पहले सरकारी पेट्रोल पंप का उद्घाटन बठिंडा में हुआ
पंजाबराजनीतिराज्य

पंजाब सरकार का बड़ा कदम, पंजाब के पहले सरकारी पेट्रोल पंप का उद्घाटन बठिंडा में हुआ

Share
Share

बठिंडा : बठिंडा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा स्थापित किया गया पेट्रोल पंप एक ऐसा केंद्र, जहाँ पेट्रोल,डीज़ल, सीएनजी के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग की भी सुविधा उपलब्ध है।

पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए इस बड़े कदम के तहत बठिंडा में पंजाब का पहला सरकारी पेट्रोल पंप खोला गया है, जिसे बठिंडा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा स्थापित किया गया। इसका उद्घाटन आम आदमी पार्टी के शहरी विधायक जग रूप सिंह गिल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जतिंदर भल्ला और एचपीसीएल के रेंज इंजीनियर प्रकाश द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ करवाया गया, जिसके उपरांत पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया गया।

विधायक जग रूप सिंह गिल ने बताया कि यह पंजाब का पहला ऐसा पेट्रोल पंप है, जो सरकार द्वारा ट्रस्ट के सहयोग से लगाया गया है।जहाँ डीज़ल, पेट्रोल और सीएनजी के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग की सुविधा भी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास करोड़ों रुपये की ज़मीन बेकार पड़ी थी, जहाँ लोग सिर्फ कूड़ा फेंकते थे। अब इस पेट्रोल पंप के लगने से हर रोज़ 7 से 8 लाख रुपये की आमदनी होने की संभावना है, जिससे पंजाब सरकार का खजाना भरेगा और बठिंडा का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल की जनता द्वारा काफी सराहना की जा रही है। गिल ने यह भी बताया कि इस पेट्रोल पंप के लगने से हमारी करोड़ों की बेकार पड़ी ज़मीन बच गई है, क्योंकि ज्यादातर सरकारी ज़मीनों पर लोग कब्जा कर लेते हैं। लेकिन इस पंप की स्थापना से न केवल शहरवासियों को फायदा होगा, बल्कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...