Home झारखण्ड अधूरी सड़क बनाकर राशि निकासी करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
झारखण्डराज्य

अधूरी सड़क बनाकर राशि निकासी करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

Share
Share

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के सोनारडीह, एगारकुंड, बस्ताकोला, गोविंदपुर, बलियापुर, निरसा इत्यादि स्थानों से आए लोगों की फरियाद सुनी।

इसमें सोनारडीह से आए ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सोनारडीह में आदर्श कॉलोनी से तिवारीडीह तक की 1.6 किलोमीटर सड़क निर्माण में मात्र 20 से 25% कार्य किया गया है। अधूरा कार्य के बावजूद योजना की पूरी राशि की निकासी कर ली गई है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मामले में उचित कारवाई करने का अनुरोध किया। मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को इसकी विस्तृत जांच करने को कहा।

जनता दरबार में घनी आबादी के बीच विस्फोटक कारखाना स्थापित करने, भूमि पर जबरन काम रुकवाने, फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की बिक्री करने, भूमि अधिग्रहण होने के बाद मुआवजा नहीं मिलने, गांव में सड़क निर्माण कराने, गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्ति के इलाज के लिए सहायता प्रदान करने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने आमजनों की समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।

जनता दरबार में प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग नियाज अहमद मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...