Home झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए सम्मिलित।
झारखण्डराज्य

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए सम्मिलित।

Share
Mahashivratri 2026
Share

मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पारंपरिक विधि- विधान से की पूजा- अर्चना, राज्य की प्रगति, सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

आप सभी को महाशिवरात्रि महापर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे – हेमन्त सोरेन

रांची । बम बम भोले,हर हर महादेव के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि -विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि- शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने राज्य वासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी पर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में हर वर्ष श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ता है। इस वर्ष भी यहां हजारों -हजार की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा -अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आये सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया एवं भगवान भोलेनाथ से उनके खुशहाल जीवन की कामना की।उन्होंने कहा कि सभी इस महापर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं।श्री शिव बारात आयोजन महासमिति द्वारा मुख्यमंत्री का परंपरानुसार स्वागत और अभिनंदन किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...