Home झारखण्ड झारखंड के पूर्व मंत्री BJP में हुये शामिल, कहा JMM अब हेमंत सोरेन की निजी संपत्ति।
झारखण्डराज्य

झारखंड के पूर्व मंत्री BJP में हुये शामिल, कहा JMM अब हेमंत सोरेन की निजी संपत्ति।

Share
Share

रांची । पूर्व मंत्री एवं तीन बार विधायक रह चुके दुलाल भुइयां रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में रविवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

JMM अब हेमंत सोरेन की निजी संपत्ति – दुलाल भुईयां

भाजपा में शामिल हुए दुलाल भुइयां ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को लेकर कहा कि यह पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही,जैसी दो दशक पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के समय थी। उन्होंने कहा, “हम स्वर्गीय शिबू सोरेन के सिपाही रहे हैं और झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। लेकिन, आज की JMM पार्टी हेमंत सोरेन की निजी संपत्ति बन कर रह गई है। आज के समय में अब हम जैसे नेताओं के लिए झामुमो में कोई सम्मान नहीं बचा है।”

पूर्व मंत्री के बयान पर झामुमो का पलटवार,कहा झामुमो में नहीं थे सक्रिय।

JMM के महासचिव विनोद पांडेय ने पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के बयान पर प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि दुलाल भुइयां वर्तमान में सक्रिय नहीं थे।उनका आरोप हैं कि 2009 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद दुलाल भुइयां ने कई दल बदले, जिनमें झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी भी शामिल हैं।

परिवारवाद नहीं,विचारधारा की पार्टी हैं भाजपा – प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मौके पर कहा कि भाजपा परिवारवाद की पार्टी नहीं हैं।भाजपा विचारधारा की पार्टी है।भाजपा का संकल्प ‘अंत्योदय’ है।पार्टी दलितों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

दुलाल भुईयां दलित समाज की आवाज हैं – नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दुलाल भुइयां को केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि दलित समाज की आवाज कहा।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में दुलाल भुईयां के शामिल होने से पार्टी दलित समुदाय में और भी मजबूत होगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में लोकतंत्र की शिक्षा एवं छात्र परिषद चुनाव का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में विद्यार्थियों को लोकतंत्र के...

मोहर्रम को लेकर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

धनबाद (झारखंड) : मोहर्रम पर्व को लेकर गुरुवार को ग्रामीण एसपी एस...

गोल्ड मैडल से सम्मानित होगी टेटिया- बम्बर प्रखंड की बेटी प्रियंका कुमारी

मुंगेर (बिहार) : टेटिया- बम्बर प्रखंड के तिलकारी गांव की बेटी प्रियंका...

धनबाद के नए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया पदभार ग्रहण

धनबाद (झारखंड) : धनबाद के नए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार...