Home झारखण्ड बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर मुखिया ने सौंपा ज्ञापन
झारखण्डराज्य

बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर मुखिया ने सौंपा ज्ञापन

Share
Share

कतरास : गुरुवार को मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक ने ग्रामीण संग बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कतरास के सहायक विद्युत अभियंता राकेश कुमार महतो से मुलाकात की एवं ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से मुखिया ने अवगत कराया कि संपूर्ण पंचायत के विभिन्न गांवों में बिजली के तारों की स्थिति जर्जर हैं।वहीं तालाब से होकर भी बिजली के तार पार किए गए हैं।जिसके नीचे जाली नहीं हैं।कई मोहल्लों में तार काफी ढीले हो गए,जो झूल रहें हैं।जर्जर बिजली के तारों की समस्या के अतिरिक्त खंभों एवं ट्रांसफार्मर के समीप झाड़ियां भी उग आई हैं।जिसकी साफ – सफाई जरूरी हैं।ग्रामीणों के बिजली बिल एवं मीटर आदि से संबंधित समस्याओं को भी बताया गया।जिस पर सहायक विद्युत अभियंता ने आश्वस्त किया कि यथासंभव त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।इसको लेकर सर्वेक्षण कार्य होगा।तत्पश्चात जो हो सकता हैं,उसका निदान होगा।
सकारात्मक आश्वासन पर मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य ने ग्रामीणों की ओर से धन्यवाद दिया एवं आभार जताया।मौके पर शिव कुमार महतो, प्रकाश रवानी,प्रदीप सिंह एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...