Home झारखण्ड एक ही परिवार दो भाईयों के बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत
झारखण्डराज्य

एक ही परिवार दो भाईयों के बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत

Share
Share

टुंडी (धनबाद) । टुंडी में एक ही परिवार के दो सहोदर भाईयों के दो बच्चों की तालाब में डुबने के कारण मौत हो गई। यह मार्मिक घटना सुनते ही पूरे टुंडी बाजार में सन्नाटा पसर गया व दिवाली की उमंग क्रंदन में बदल गया। बच्चे ढाई बजे घर के बरामदे में खेलते – खेलते कब घर के नजदीक तालाब के समीप पहुंच गये। इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। बाद में तीन बजे घर के लोगों को दोनों बच्चों का शव तालाब में तैरते मिली।
टुंडी बाजार हटिया राजगढ़ पथ में रहने वाले रायचरण भारती का दो वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ भारती तथा शंभुचरण भारती का ढाई वर्षीय पुत्र राजवीर सिंह दोनों अपने घर के बरामदे में हर दिन की तरह गेंद खेल रहा थे। स्वजन अपने दिनचर्या कार्यों में व्यस्त थे। इस दौरान घर से महज सौ फीट की दूरी पर स्थित तालाब में दोनों कब गेंद खेलते – खेलते पहुंच गए।किसी को कानों-कान खबर नहीं हो पाई व जब घर की महिलाएं एकाएक खोजबीन शुरू की व बच्चे बरामदे में नहीं मिलने पर बैचेन हो गये। इसी दौरान सूखे कपड़ा उतारने के लिए शंभू चरण भारती की नजर तालाब में बच्चों पर पड़ी।वे वहां दौड़ कर पहुंचे। लेकिन दोनों बच्चे मृत मिले। जिसे देखते ही स्वजन स्तब्ध होकर चित्कार करने लगे। यह सुनते ही आस-पास के सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई व स्वजनों की चीत्कार भरी क्रंदन हर किसी की आंखें नम हो गई।
सूचना मिलने पर टुंडी थानेदार उमाशंकर, अंचलाधिकारी सुरेश वर्णवाल पहुंचे व शोक-संतप्त स्वजनों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। इधर इसकी जानकारी मिलने पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, झामुमो नेता रतिलाल टुडू, झामुमो अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, पहुंचे व शोक-संतप्त स्वजनों मिलकर ढांढस बंधाया। इस घटना के बाद पूरे बाजार के दीये बुझा दिए गए, पटाखे की आवाज थम गया। हर जगह एक ही चर्चा सुनी गई भगवान किसी को ऐसा दुःख न दें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...