Home झारखण्ड धनबाद सांसद ढुलू महतो ने अंकिता बनर्जी को किया सम्मानित
झारखण्डराज्य

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने अंकिता बनर्जी को किया सम्मानित

Share
Share

धनबाद : धनबाद की बेटी अंकिता बनर्जी ने नई दिल्ली में 29 मार्च को आयोजित फैशन शो में एमएस इंडिया रनरअप का खिताब जीता। जिससे धनबाद वासियों में हर्ष हैं।वहीं धनबाद सांसद ढुलू महतो ने भी अंकिता बनर्जी को उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सांसद ढुलू महतो ने कहा कि धनबाद की बेटी अंकिता बनर्जी ने वीजे मिस एंड मिसेस इंडिया 2025 प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप बनकर शहर का नाम रोशन किया।अंकिता ने अपनी लगन और आत्मविश्वास से यह साबित किया है कि धनबाद की बेटियाँ हर क्षेत्र में अग्रणी हैं।
बता दें कि इस फैशन शो में देश के अलग-अलग हिस्सों से मॉडल जुटी थी। इनके बीच प्रतियोगिता हुई। देश भर की प्रतिभाओं के बीच चार दिनों तक कड़ी मेहनत कर अंकिता ने सेकंड रनर अप का खिताब जीता।यह सफलता अर्जित कर धनबाद की बेटी अंकिता ने पूरे झारखंड का देश में नाम रोशन किया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...