Home झारखण्ड सलानपुर बस्ती में नगर निगम के सहयोग से हुई नालियों की सफाई।
झारखण्डराज्य

सलानपुर बस्ती में नगर निगम के सहयोग से हुई नालियों की सफाई।

Share
Cleaning of drains in Salanpur colony with the help of Municipal Corporation.
Share

धनबाद । सलानपुर बस्ती कतरास में कई दिनों से कचरा के कारण नाली जाम था।जिसकी जानकारी भाजपा नेता बिनय पासवान को होने पर उन्होंने नगर निगम के सहयोग से नाली की सफाई का काम करवाया।सलानपुर बस्ती के लोगों ने कहा कि सफाई के नाम पर हमेशा चलने का काम हुआ हैं।यहां हमेशा नाली कचड़ा से जाम रहता था। नगर निगम के पदाधिकारी देखने तक नहीं आते है।पूर्व में जब सलानपुर बस्ती पंचायत था,तब सफाई का काम होता था।मगर अब नगर निगम नहीं नरक निगम बन गया है।करोड़ों का नाली निमार्ण होता है।ना ही उंचाई ना ही ढलाई ना समतल बस जैसे – तैसै काम होता है।सलानपुर बस्ती का हर काम पीछे किया जाता है।सलानपुर बस्ती में कोई ताकने तक नहीं आता हैं।भाजपा नेता बिनय पासवान ने कहा सलानपुर बस्ती में नगर निगम का पानी का कनेक्शन जल्द देकर पानी चालू नहीं करवाया गया तो नगर निगम के विरुद्ध धरना प्रदर्शन बस्ती के लोग करेंगे।केन्द्र सरकार की योजना हर घर नल जल योजना का विकास की गति झारखंड सरकार ने कम कर दी है।पानी की समस्या को लेकर बहुत जल्द आन्दोलन करेंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...