Home क्राईम मोतिहारी से साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
क्राईमबिहारराज्य

मोतिहारी से साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Share
Share

मोतिहारी। साइबर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान अमन कुमार (पिता – चन्द्रेश्वर प्रसाद, उम्र 25 वर्ष, थाना – केसरिया) और विशाल कुमार (पिता – मोहन दास, थाना – केसरिया) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते में राशि मंगवाते थे और फिर ठगी की रकम अलग-अलग खातों के जरिए निकाल ली जाती थी। इस दौरान चांदमारी स्थित एक लॉज में भी छापेमारी की गई, जहां से कई बैंक पासबुक, एटीएम और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं।

जांच में बरामद मोबाइल फोन से पाकिस्तानी नंबरों पर संदिग्ध व्हाट्सएप चैटिंग का भी खुलासा हुआ है। पुलिस का मानना है कि गिरोह के तार पाकिस्तान तक जुड़े हो सकते हैं। गिरोह विभिन्न राज्यों—हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना और बिहार में फैले खातों का उपयोग कर साइबर फ्रॉड को अंजाम देता था।

साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...