Home झारखण्ड पत्रकार पर जानलेवा हमला,मामला दर्ज,आंदोलन की चेतावनी
झारखण्डराज्य

पत्रकार पर जानलेवा हमला,मामला दर्ज,आंदोलन की चेतावनी

Share
Share

सिंदरी (धनबाद) । सिंदरी के पत्रकार राहुल पाण्डेय पर शुक्रवार की शाम दर्जन भर युवकों ने अचानक हमला कर दिया। इसमें राहुल घायल हो गए हैं और उन्हें चोटें आईं हैं। घटना के संबंध में राहुल ने बताया कि वह शाम लगभग साढ़े पांच बजे अपने बाइक से रोहड़ाबाँध जा रहे थे। तभी कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और संदिग्ध लोगों का नाम लेकर मारपीट करने लगे। इसके साथ ही उनके बाइक को क्षतिग्रस्त किया गया। उनके गले से सोने की चेन की छिनतई भी हुई है। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को सिंदरी पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराया है।

इसको लेकर सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। जाँच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि जितने भी इस घटना में आरोपी है,एक भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।सिंदरी के सभी पत्रकारों से आग्रह हैं कृपया धैर्य बना कर रखिए और पुलिस पर विश्वास बनाए रखें। यह पत्रकार पर हमला नहीं हैं, यह देश के चौथे स्तंभ पर हमला है।जिसके लिए हम लोग कड़ी से कड़ी कदम उठाएंगे।

वही सिंदरी के सभी पत्रकारों ने बैठक कर निर्णय लिया कि 15 दिनों के अंदर अगर आरोपी को प्रशासन पकड़ कर जेल नहीं भेजती हैं तो पत्रकार आंदोलन करेंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...